पहली मंजिल, बहेती अस्पताल के बगल में, ऑरेंज फार्मेसी के ऊपर, लोकमत स्क्वायर, धंतोली, नागपुर, महाराष्ट्र, भारत

फोन करे : +91 7558483467 अपॉइंटमेंट बुक करे

Gallery

मानसिक स्वास्थ्य

उमंग क्लिनिक विशेष तौर पर नशामुक्ति और मनोलैंगिक स्वास्थ्य से जुड़ी हुई सेवाएं प्रदान करते हैं। निम्नलिखित आमतौर पर पाए जानेवाली मानसिक बीमारियाँ हैं। उमंग क्लिनिक में इन सभी बिमारियों का इलाज किया जाता हैं। आईये एक एक करके इनके बारे में संक्षिप्त में जानकारी ले।


डिप्रेशन ( उदासीनता )

डिप्रेशन ( उदासीनता )

निम्नलिखित मुख्य लक्षण

  • लगातार मन में उदासी छायी रहना
  • नींद कम हो जाना
  • आत्महत्या के खयाल आना
  • काम में मन ना लगना
  • उत्साह की कमी महसूस होना
  • मन में लगातार नकारात्मक विचार आना
  • भविष्य के बारे में मायूसी महसूस होना

 


मेनिया

मेनिया

निम्नलिखित मुख्य लक्षण

  • लगातार बहुत ज्यादा क्रोध या बहुत ज्यादा उत्साह महसूस होना
  • बड़ी बड़ी बातें करना
  • नींद की जरुरत महसूस ना होना
  • लगातार बातें / बड़बड़ करते रहना
  • मन में विचार तेजी से दौड़ना

 


बेचैनी ( एंग्जायटी )

बेचैनी ( एंग्जायटी )

इसके कही प्रकार हैं जैसे की ओ सी डी ( ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसोर्डर ), पैनिक अटैक, फोबिया इत्यादि

ओ सी डी ( ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसोर्डर )

निम्नलिखित मुख्य लक्षण

  • आपके ना चाहने पर भी मन में अजीबो गरीब विचार लगातार आना
  • एक ही काम बार बार करना जैसे जब तक तस्सली ना हो तब तक हाथ धोना
  • विशिष्ट पद्धति से ही काम को अंजाम देना और अगर ऐसा ना हुआ तोह बेचैनी होना

फोबिया

निम्नलिखित मुख्य लक्षण

  • भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने से घबराहट महसूस करना
  • बंद जगह जैसे लिफ्ट आदि में जाने से डरना
  • घबराहट उत्पन्न करनेवाली जगहों, परिस्थितियों को टालना

पैनिक अटैक

निम्नलिखित मुख्य लक्षण

  • अचानक डर या घबराहट का दौरा पड़ना जो कुछ क्षणों से लेकर कुछ मिनटों तक जारी रहता हैं। इस दौरान दिल की धड़कन तेज हो जाती है।
  • सीने में घुटन सी महसूस होती हैं
  • कही मर तो नहीं जाऊंगा ऐसा भय लगता हैं

 


स्किज़ोफ़्रेनिया

स्किज़ोफ़्रेनिया

निम्नलिखित मुख्य लक्षण

  • आवाजे सुनाई देने का भ्रम होना
  • खुद से बातें करना
  • अकेले में बड़बड़ाना
  • लोगो पर बेवजह शक करना
  • खुदकी देखभाल में कमी आना
  • अकेले अकेले रहना, किसीसे बातचीत न करना

 


नशे की बीमारियाँ

नशे की बीमारियाँ

सामाजिक स्तर पर नशे की बीमारी बड़े पैमाने पर हमारे समाज में पनप रही हैं। स्थिति काफी चिंताजनक हैं। स्कूली बच्चों से लेकर हर उम्र के व्यक्ति इस बीमारी का शिकार हो सकता हैं। यह बीमारी के विभिन्न पहलू जैसे मानसिक, सामाजिक, शारीरिक, पारिवारिक पर हमला करती हैं।

आम तोर पर निम्नलिखित पदार्थ नशे के लिए इस्तेमाल किये आते हैं।

  • दारू
  • बियर
  • ताड़ी
  • शराब
  • गावठी
  • देशी
  • तम्बाखू
  • गुटखा
  • चरस
  • भांग
  • गांजा
  • अफीम
  • डोढ़ा
  • बुक्की
  • पोस्त
  • सल्फा
  • बटन
  • थिनर

उमंग क्लिनिक में इन सभी प्रकार के नशे की तकलीफो का इलाज किया जाता हैं। यहाँ पर नशे की बीमारी के इलाज के लिए यहाँ विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं। दवाईयों के साथ साथ यहाँ समुपदेशन की भी सुविधा उपलब्ध हैं।

यहाँ पर पारिवारिक समुपदेशन की अद्वितीय सेवा भी मौजूद हैं। इससे पेशेंट के परिवारजनों को विशेष समुपदेशन सत्र द्वारा नशे की बीमारी और रिश्तेदार की विशेष भूमिका के बारे में समझाया जाता हैं।

यह सुविधा भारत में सिमित जगहों पर ही उपलब्ध हैं। यह इलाज का अभिन्न अंग हैं।

उमंग क्लिनिक नशा मुक्ति की सेवाओं के लिए विशेष रूप से समर्पित हैं। सही औषधोपचार व समुपदेशन द्वारा उमंग क्लिनिक, नशे की बीमारी को काबू में लाने का आश्वासन देता हैं।

नशे की बीमारी के मुख्य लक्षण

  • १) नशे के पदार्थ लेने की तीव्र तलब / तलक / तृष्णा / लालसा
  • २) नशे का सेवन रोकने कई सारे प्रयत्न विफल होना
  • ३) लगातार नशा प्राप्त करने के लिए अधिकतर समय बिताना
  • ४) संतोशजनक नशे के असर प्राप्ती के लिए नशे के पदार्थ की मात्रा में वृद्धि / बढ़ोतरी होना (Tolerance)
  • ५) नशा रोकने या काम करने पर नशे के असर के विपरीत लक्षणों का अनुभव होना (withdrawal) जैसे नींद की कमी , हाथ पैर में कंपन इत्यादि
  • ६) हर हाल में नशा प्राप्त करना और लगातार नशे के ही असर में रहना, यही जीवन की सबसे महत्वपूर्ण प्राथिमिकता बन जाना

अगर उपर्युक्त लक्षणों में से कोई भी लक्षण आप में हैं तोह आप नशे की बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं। समय न गवाए, आज ही उमंग क्लिनिक से सम्पर्क करे।

 


अभी परामर्श प्राप्त करें!

हमारी नैदानिक ​​टीम से संपर्क करे :

+91 7558483467

सेवा अनुरोध



धन्यवाद। आपका सेवा अनुरोध सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया गया हैं।
ईमेल भेजते समय त्रुटि हुई। कृपया बाद में पुन: प्रयास करें।